लाइव न्यूज़ :

दिवंगत जयललिता के आवास को स्मारक में तब्दील करने संबंधी मामले में उच्च न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रखा

By भाषा | Updated: December 20, 2021 19:09 IST

Open in App

चेन्नई, 20 दिसंबर मद्रास उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने सोमवार को अन्नाद्रमुक की उस अपील पर सुनवाई पूरी कर ली जिसमें पार्टी ने दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता के आवास को स्मारक में तब्दील करने संबंधी पिछली सरकार के सभी आदेशों को रद्द करने के एकल न्यायाधीश के फैसले को चुनौती दी गयी है। इस मामले में न्यायालय फैसला बाद में सुनायेगा।

न्यायमूर्ति परेश उपाध्याय और न्यायमूर्ति साथी कुमार सुकुमार कुरुप की पीठ ने याचिकाकर्ता अन्नाद्रमुक नेता और पूर्व कानून मंत्री सी वी षड़मुघम की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता के अलावा महाधिवक्ता आर शनमुगसुंदरम की संक्षिप्त दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रखा।

महाधिवक्ता ने पीठ को बताया कि मौजूदा सरकार ने एकल न्यायाधीश के आदेश को चुनौती देने का विकल्प नहीं चुना क्योंकि पूर्व में भी एक खंडपीठ ने आवास को स्मारक में तब्दील करने के आदेश पर ऐसा ही कदम उठाया था।

न्यायमूर्ति एन शेशासई ने 24 नवंबर के अपने आदेश में तत्कालीन अन्नाद्रमुक सरकार के जुलाई 2017 से पारित सभी आदेशों पर रोक लगा दी थी, जिससे दिवंगत जयललिता के आवास को स्मारक में तब्दील करने के फैसले पर क्रियान्वयन नहीं हों सका। न्यायाधीश ने कहा था कि एक और स्मारक की आवश्यकता नहीं है और ऐसा करना केवल जनता के पैसे की बर्बादी होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल