लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने डॉक्टरों के खुली दवा देने संबंधी जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार किया

By भाषा | Updated: March 25, 2021 17:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया जिसमें मरीजों को डॉक्टरों के कथित रूप से खुली दवा देने पर रोक लगाने के लिए दिशा-निर्देश तय करने का आग्रह किया गया था।

अदालत ने कहा कि याचिका में इस तरह की किसी खास घटना का उल्लेख नहीं किया गया।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने याचिका खारिज कर दी, लेकिन याचिकाकर्ता को खास घटनाओं का उल्लेख करते हुए मामला किसी उचित मंच पर उठाने की छूट प्रदान कर दी।

अदालत ने कहा कि जब इस तरह की याचिकाएं दाखिल की जाती हैं तो उचित मंच इन पर कानून के अनुरूप विचार करेगा।

पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता द्वारा उठाए गए मुद्दे के समाधान के लिए औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम में प्रावधान हैं।

अदालत ने याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि इसमें कोई ‘‘दम नहीं’’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया