लाइव न्यूज़ :

पुरी में हिरासत में हुई व्यक्ति की मौत के मामले में उच्च न्यायालय का राज्य सरकार को नोटिस

By भाषा | Updated: November 20, 2020 22:31 IST

Open in App

कटक, 20 नवंबर ओडिशा उच्च न्यायालय ने पुरी में हिरासत में एक व्यक्ति की मौत से संबंधित जनहित याचिका पर शुक्रवार को राज्य सरकार को नोटिस जारी किया।

याचिका में इस मामले की अदालत की निगरानी में जांच कराने, दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की अपील की गई है।

मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक की अध्यक्षता वाली पीठ ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया और वकील तथा पुरी शहर के सामाजिक कार्यकर्ता सरत कुमार रायगुरू द्वारा दाखिल इस याचिका को अगले सप्ताह सुनवाई के लिये सूचीबद्ध कर दिया।

याचिका में पुरी के एसपी और बसेली साही थाने के प्रभारी निरीक्षक को प्रतिवादी बनाया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है पुरी पुलिस ने मृतक के परिवार को बताए बगैर जल्दबाजी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

पुरी पुलिस ने 30 वर्षीय स्थानीय व्यक्ति के रमेश को बुधवार को उसके खिलाफ लंबित कुछ मामलों में हिरासत में ले लिया था। बाद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया