लाइव न्यूज़ :

आरटीपीसीआर जांच संबंधी नियम पर केंद्र एवं केरल सरकार को उच्च न्यायालय का नोटिस

By भाषा | Updated: September 8, 2021 16:34 IST

Open in App

कोच्चि, आठ सितंबर केरल उच्च न्यायालय ने राज्य एवं केंद्र सरकारों से बुधवार को पूछा है कि यदि किसी व्यक्ति से दूसरों को कोविड-19 संक्रमित किए जाने की संभावना नहीं है, तो उसे काम पर जाने या किसी अन्य गतिविधि हेतु प्रत्येक 72 घंटे में आरटी-पीसीआर जांच कराने के लिए कैसे मजबूर किया जा सकता है।

एक व्यक्ति की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार से यह पूछा है । याचिकाकर्ता टीका लेने से मना कर दिया और कोविड दिशा निर्देशों को चुनौती दी है, जिसमें काम पर अथवा दुकान पर जाने के लिये कोविड निरोधक टीके की कम से कम एक खुराक लेने, आरटी-पीसीआर जांच की 72 घंटे के अंदर की निगेटिव रिपोर्ट लाने का प्रावधान है । इसमें यह भी कहा गया है कि व्यक्ति यदि कोविड संक्रमित हुआ भी है तो उसके संक्रमित होने की अवधि एक माह से अधिक होनी चाहिए ।

न्यायमूर्ति पी बी सुरेश कुमार ने केंद्र सरकार से इस मामले में उनका पक्ष रखने के लिये भी कहा ।

न्यायाधीश ने कहा कि वह राज्य और केंद्र सरकार को बयान अथवा हलफनामा दाखिल करने का निर्देश देते हुए आदेश पारित करेंगे और उसके बाद मामले की विस्तार से सुनवाई करेंगे।

बहरहाल, अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मानना है कि याचिकाकर्ता का जो मामला है, उसमें जब वह दूसरों के लिए खतरा नहीं है और टीकाकरण वैकल्पिक है, तो उसे हर 72 घंटे में आरटी-पीसीआर परीक्षण कराने के लिये मजबूर नहीं किया जा सकता है। याचिकाकर्ता केरल पर्यटन विकास निगम (केटीडीसी) का एक कर्मचारी है ।

अदालत ने कहा कि उसके पास पर्याप्त सामग्री है जो यह दर्शाती है कि याचिकाकर्ता संक्रमण के प्रसार के मामले में दूसरों के लिए खतरा नहीं है ।

अदालत में याचिकाकर्ता की पैरवी अधिवक्ता अजीत जॉय कर रहे थे ।

राज्य सरकार के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि कोविड पाबंदियों के संबंध में दिन में बैठक होने वाली है और इस पर नया आदेश आ सकता है ।

जॉय ने अदालत को बताया कि ऐसा कोई वैज्ञानिक अथवा प्रायोगिक आंकड़ा नहीं है जिससे यह साबित होता हो कि टीका नहीं लेने वाला व्यक्ति से दूसरों को संक्रमण का खतरा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित