लाइव न्यूज़ :

अपर मुख्‍य सचिव गृह को उच्‍च न्‍यायालय ने जारी किया अवमानना नोटिस

By भाषा | Updated: June 5, 2021 22:28 IST

Open in App

लखनऊ, पांच जून इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश के अपर मुख्‍य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्‍थी को सेवा संबंधी एक मामले में न्‍यायालय के आदेश का पालन न करने पर अवमानना नोटिस जारी करके उनसे जवाब तलब किया है ।

न्यायमूर्ति विवेक चौधरी ने एस के पांडेय की याचिका पर यह आदेश दिया। याचकाकर्ता का कहना है कि उसकी पदोन्‍नति संबंधी मामले में अदालत ने 23 फरवरी 2021 को एक आदेश पारित करते हुए अपर मुख्‍य सचिव को छह सप्ताह में निर्णय लेने का आदेश दिया था। पीठ के आदेश के बावजूद अब तक उसके पदोन्‍नति संबंधी प्रतिवेदन पर निर्णय नहीं लिया गया है। पीठ ने इसे अदालत के आदेश की अवमानना का मामला पाते हुए अपर मुख्‍य सचिव गृह को नोटिस जारी करने का आदेश दिया।

मामले की अगली सुनवाई के लिए 15 जुलाई की तारीख तय की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे