लाइव न्यूज़ :

केरल में उच्च न्यायालय ने निलंबित आईएएस अधिकारी शिवशंकर को जमानत दी

By भाषा | Updated: January 25, 2021 18:53 IST

Open in App

कोच्चि, 25 जनवरी केरल उच्च न्यायालय ने सोमवार को निलंबित आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर को जमानत दे दी। शिवशंकर को प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल 28 अक्टूबर को राज्य में सोना तस्करी से जुड़े धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन के पूर्व मुख्य सचिव को राहत देते हुए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक (आर्थिक अपराध) अदालत, एर्नाकुलम ने उन्हें राजस्व विभाग द्वारा सोना तस्करी के संबंध में दर्ज मामले में ‘डिफॉल्ट बेल’ दे दी।

हालांकि इसके बाद भी शिवशंकार फिलहाल जेल में ही रहेंगे क्योंकि 21 जनवरी को सीमा शुल्क विभाग ने उन्हें कथित डॉलर तस्करी मामले में गिरफ्तार किया था। केरल में सोना तस्करी मामले की जांच के दौरान यह मामला प्रकाश में आया था।

धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किये जाने के करीब तीन महीने बाद उच्च न्यायालय ने शिवशंकर को जमानत दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी