लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने राजद्रोह के आरोपियों की जमानत मंजूर की

By भाषा | Updated: July 2, 2021 21:36 IST

Open in App

प्रयागराज, दो जुलाई इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर नारेबाजी करने और उनका पुतला फूंकने के मामले में ‘राजद्रोह’ के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन व्यक्तियों की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है।

याचिकाकर्ताओं की दलील थी कि यह केवल एक राजनीतिक विरोध था और भारतीय दंड संहिता की धारा 134-ए के तहत अपराध नहीं किया गया।

तथ्यों के मुताबिक, यह घटना इस वर्ष मार्च में उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के कर्वी थाना अंतर्गत हुई जिसके लिए कर्वी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

न्यायमूर्ति सुनीत कुमार ने फूलचंद्र यादव, आशुतोष अग्रहरि और सूरज सिंह की जमानत मंजूर करते हुए कहा, ‘‘इस मामले के गुण-दोष पर कोई मत प्रकट किए बगैर तथा आरोप की प्रकृति और दंड की गंभीरता पर विचार करते हुए आवेदक जमानत पर रिहा किए जाने के पात्र हैं।’’

इस मामले में 12 नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाए थे और उनका पुतला जलाया था।

सुनवाई के दौरान, याचिकाकर्ताओं के वकील ने दलील दी कि समान परिस्थितियों में छह सह आरोपी पहले ही जमानत पर रिहा किए जा चुके हैं, लेकिन उनके मुवक्किल 17 मार्च, 2021 से जेल में बंद हैं और इस मुकदमे का जल्द निस्तारण होने की कोई संभावना नहीं दिखती।

उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता इस बात की शपथ लेते हैं कि यदि उन्हें जमानत पर रिहा किया जाता है तो वे कभी इसका दुरुपयोग नहीं करेंगे और मुकदमे की सुनवाई में सहयोग करेंगे।

अदालत ने यह फैसला 22 जून, 2021 को दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल