लाइव न्यूज़ :

दि्ल्ली में ऑक्सीजन की कालाबाजारी पर उच्च न्यायालय ने जतायी कड़ी आपत्ति

By भाषा | Updated: April 26, 2021 18:17 IST

Open in App

नयी दि्लली, 26 अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को ऑक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आम आदमी पार्टी सरकार को इसमें लिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया और कहा कि गैस सिलेंडरों का वितरण करना ''आपका काम'' है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली में कोविड-19 से गंभीर रूप से बीमार लोगों के उपचार के लिये एक लाख रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से ऑक्सीजन बेची जा रही है।

उच्च न्यायालय ने कहा कि ''दिल्ली में ऑक्सीजन सिलेंडरों का वितरण एक बड़ा मुद्दा है।''

अदालत ने एक वरिष्ठ अधिवक्ता की बात का जिक्र किया, जिन्होंने न्यायाधीश को व्यक्तिगत रूप से बताया कि लोग एक लाख रुपये तक में ऑक्सीजन सिलेंडर मांग रहे हैं।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने दिल्ली में विभिन्न अस्पतालों में बढ़ते ऑक्सीजन संकट के मुद्दे पर साढ़े तीन घंटे तक चली सुनवाई के दौरान कहा, ''ऑक्सीजन सिलेंडर वितरण आपकी (दिल्ली सरकार की) जिम्मेदारी है। आपके पास शक्तियां हैं, उनका इस्तेमाल कीजिये। यदि कोई कालाबाजारी में लिप्त है, तो उसके विरूद्ध कार्रवाई कीजिये। उन्हें ये काम बंद करना चाहिये। उन्हें हमारे सामने लाइए, हम कार्रवाई करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू