लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने शिवसेना नेता अडसुल की याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: October 14, 2021 18:53 IST

Open in App

मुंबई, 14 अक्टूबर बंबई उच्च न्यायालय ने शिवसेना नेता और पूर्व सांसद आनंदराव अडसुल की याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी जिसमें उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनके खिलाफ दर्ज एक मामले को चुनौती दी थी। यह मामला महानगर के एक को-ऑपरेटिव बैंक में 980 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है।

न्यायमूर्ति नितिन जमादार और न्यायमूर्ति सांरग कोतवाल की पीठ ने अडसुल की याचिका खारिज करते हुए कहा कि अगर उन्हें गिरफ्तारी का डर है तो वह विशेष अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दायर कर सकते हैं।

अडसुल ने इस महीने की शुरुआत में उच्च न्यायालय में याचिका दायर करके प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पूछताछ के लिए भेजे गए समन एवं मामले को चुनौती दी थी।

अडसुल के वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने अदालत से कहा कि ईडी की तरफ से शुरू की गई कार्यवाही राजनीतिक विरोधियों के इशोर पर हो रही है जिसमें केंद्र में सत्तारूढ़ दल (भाजपा) की भी मिलीभगत है।

चंद्रचूड ने अदालत से कहा कि अमरावती से लोकसभा की सदस्य नवनीत राणा के पति रविराणा की शिकायत के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने यह कार्यवाही शुरू की है।

याचिका में यह भी कहा गया है कि अडसुल ने ही पहले नवनीत कौर राणा के जाति प्रमाण पत्र के खिलाफ याचिका दायर की थी और उच्च न्यायालय ने इस साल के शुरू में उनका जाति प्रमाण पत्र रद्द कर दिया था।

याचिका में कहा गया कि महानगर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा मामले में दर्ज प्राथमिकी में अडसुल मुख्य शिकायतकर्ता हैं।

धनशोधन का मामला बैंक में ऋण वितरण एवं अन्य वित्तीय लेन-देन में 980 करोड़ रुपए की कथित अनियमितताओं को लेकर मुंबई पुलिस के ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) पर आधारित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह