लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: April 29, 2021 00:02 IST

Open in App

जोधपुर, 28 अप्रैल केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को बड़ी राहत देते हुए राजस्थान उच्च न्यायालय ने बाड़मेर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका को बुधवार को खारिज कर दिया।

बर्खास्त आईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी ने कैलाश चौधरी के निर्वाचन और इस सीट से बसपा उम्मीदवार के तौर पर अपने नामांकन को खारिज किए जाने को चुनौती दी थी।

याचिका को खारिज करते हुए न्यायमूर्ति अरूण भंसाली ने कहा कि पंकज चौधरी के नामांकन पत्र को खारिज करने में कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि वह समय पर जरूरी प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पाए।

याची की तरफ से वकील रज़ाक हैदर ने कहा कि पंकज चौधरी को परिवार से जुड़े मामले को लेकर बर्खास्त किया गया था न कि भ्रष्टाचार या राज्य के प्रति अनिष्ठा के कारण।

हैदर ने दलील दी कि इसके बावजूद निर्वाचन आयोग ने उन्हें प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जिस वजह से उनका नामांकन खारिज हो गया।

कैलाश चौधरी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए