लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने वकीलों के परिसरों की तलाशी, जब्ती के नियमन संबंधी याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: October 6, 2021 20:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने मुवक्किलों के साथ विशिष्ट संवाद संबंधी सामग्री रखने वाले किसी वकील के परिसर में तलाशी और जब्ती अभियान चलाते समय जांच एजेंसियों द्वारा पालन किए जाने के लिए अनिवार्य दिशा-निर्देश बनाने का अनुरोध करने वाली जनहित याचिका बुधवार को खारिज कर दी।

न्यायमूर्ति डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने कहा कि उन व्यक्तियों के अधिकारों एवं विशेषाधिकारों के उल्लंघन के संबंध में कोई आम धारणा नहीं बनाई जा सकती, जिनके परिसरों पर कोई जांच एजेंसी छापा मारती है, और इस संबंध में व्यक्ति की यदि कोई शिकायत है, तो वह निचली अदालत या किसी भी उपयुक्त मंच के पास जा सकता है।

अदालत ने कहा कि यह तय करने के लिए कानून में पर्याप्त प्रावधान हैं कि तलाशी लेने का क्या तरीका होना चाहिए और उसे किसी ‘‘विशेषाधिकार प्राप्त दल’’ द्वारा वकीलों के परिसरों की तलाशी के दौरान वीडियोग्राफी के लिए कोई निर्देश जारी करने का औचित्य नजर नहीं आता।

पीठ ने कहा, ‘‘हमें इस याचिका पर सुनवाई करने का कोई औचित्य नजर नहीं आता, क्योंकि सब कुछ मामलों के तथ्यों एवं परिस्थितियों पर निर्भर करता है।’’

याचिकाकर्ता एवं वकील निखिल बोरवणकर ने वकीलों के परिसरों में तलाशी कार्रवाई के दौरान प्रक्रिया और दिशा-निर्देश तैयार करने का अनुरोध किया था, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वकील-मुवक्किल की गोपनीय सूचनाएं और उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा हो।

याचिकाकर्ता ने कहा था कि याचिका ऐसे समय में दाखिल की गई है, जब विवादास्पद मामलों में आरोपियों और पीड़ितों का प्रतिनिधित्व करने वाले कुछ अधिवक्ताओं के खिलाफ हाल में की गई तलाशी कार्रवाई के संबंध में अधिवक्ताओं और कानून लागू करने वाली एजेंसियों के बीच गहरे अविश्वास और कटुता का माहौल है।

याचिका में दावा किया गया है कि इस तरह की कार्रवाई से लोगों को जानबूझकर निशाना बनाने की धारणा बनती है और बिना पक्षपात के न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में कानून और व्यवस्था तंत्र की क्षमता प्रभावित होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह