लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने एनसीएलएटी के तकनीकी सदस्य की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: November 9, 2021 17:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलएटी) के तकनीकी सदस्य की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। अदालत ने याचिकाकर्ता पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने कहा कि 'इंडिया अवेक फॉर ट्रांसपेरेंसी' की याचिका पर विचार करने का कोई कारण नहीं है। पीठ ने निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता पर लगाये गऐ जुर्माने की राशि चार सप्ताह के भीतर दिल्ली राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के पास जमा की जाए।

पीठ ने कहा कि विचाराधीन सदस्य पूरी तरह से योग्य थे और जनवरी 2020 में उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली एक चयन समिति ने उनका चयन किया था।

अदालत ने कहा, '' प्रतिवादी संख्या-2 (सदस्य) की योग्यता को देखते हुए, वह नियुक्ति के लिए पूरी तरह से योग्य हैं और उन्हें विधि के अनुसार तलाश सह चयन समिति द्वारा चुना गया है। चयन की प्रक्रिया कानून के अनुसार है। प्रतिवादी संख्या-2 ने कई वर्षों तक राष्ट्रीय उपभोक्ता (विवाद निवारण) आयोग में भी काम किया है।''

अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता एक ''निष्क्रिय कंपनी'' थी और उसका लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है।

अदालत ने कहा, ''हमें रिट याचिका पर विचार करने का कोई कारण नहीं दिखता और इसे 25,000 रुपये के जुर्माने के साथ खारिज किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे