लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने आईआईएमसी महानिदेशक की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: November 13, 2020 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के नए महानिदेशक की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका को ठुकराते हुए कहा कि वह विशेषज्ञों के विवेक के संबंध में हस्तक्षेप नहीं करना चाहता।

न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने कहा कि याचिका में दम नहीं है और विषय की जानकर विशेषज्ञ समिति के पास इसका फैसला करने को लेकर पूरी व्यवस्था थी कि संजय द्विवेदी ने पद के लिए जारी विज्ञापन की शर्तों को पूरा किया या नहीं ।

अदालत में एक याचिका दायर की गयी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि द्विवेदी जब पद के लिए चुने गए तो उनके पास 25 साल का जरूरी न्यूनतम अनुभव नहीं था।

अदालत ने कहा कि सबसे पहले उच्चाधिकार प्राप्त चयन समिति ने उनके नाम को चुना और उसने 24 फरवरी को अपनी सिफारिश दी। इसके बाद कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इसे मंजूरी दी।

अदालत ने कहा, ‘‘इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता कि चयन करने वाली कमेटी ने नाम का चयन करने के पहले योग्यता के साथ ही प्रतिवादी नंबर तीन (द्विवेदी) के गुणों पर गौर किया होगा।’’

अदालत ने 31 पृष्ठ के आदेश में कहा, ‘‘विषय के जानकार विशेषज्ञों की कमेटी के पास प्रतिवादी नंबर तीन के विज्ञापन में जारी योग्यता को पूरा करने के संबंध में फैसला करने को लेकर सारी व्यवस्था थी।’’

न्यायाधीश ने कहा कि वह एक अन्य मामले में उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ की टिप्पणी से सहमत हैं, जिसमें कहा गया था कि विशेषज्ञ चयन समिति की सिफारिशों का परीक्षण करने में अदालतों की सीमित भूमिका है और यह विद्वानों और विषय के जानकार विशेषज्ञों के निर्णय पर ही छोड़ना उचित और सुरक्षित होगा।

याचिकाकर्ता आशुतोष मिश्रा ने अदालत से कहा था कि द्विवेदी ने 1995 में स्नातक की डिग्री हासिल की और तब से उनके कार्य के अनुभवों की गिनती की गयी। इस तरह 25 साल का उनका कार्य अनुभव इस साल दिसंबर में पूरा होगा, लेकिन इससे पहले ही उनका चयन हो गया।

आईआईएमसी ने उच्च न्यायालय से कहा था कि मीडिया या फिल्मों के क्षेत्र में काम करने के लिए स्नातक डिग्री होना बहुत जरूरी नहीं है और विज्ञापन वाले पद के लिए कार्य का अनुभव पत्रकारिता, मीडिया, फिल्म के क्षेत्र में होना चाहिए और द्विवेदी मापदंड को पूरा करते हैं।

पर पद द्विवेदी की नियुक्ति की घोषणा एक जुलाई को की गयी थी और उन्होंने 13 जुलाई को कार्यभार संभाल लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया