लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने बर्खास्तगी के खिलाफ सीआईएसएफ कांस्टेबल की याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: August 10, 2021 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कांस्टेबल की याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उसने खुद को साल 2000 में सेवा से बर्खास्त किए जाने को चुनौती दी थी।

न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडलॉ और न्यायमूर्ति अमित बंसल की पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता 20 साल से अधिक समय से अनुशासित बल में नहीं है और अब उससे दायित्व प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा सकती तथा उसकी बहाली से बकाया के रूप में सरकार पर वित्तीय भार पड़ेगा।

अदालत ने कहा कि 2001 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के समक्ष दायर याचिका वापस लिए जाने के बाद कांस्टेबल द्वारा 2021 में फिर से दायर की गई याचिका में ‘‘लंबा विलंब’’ हुआ है और किसी सेवा कर्मी को समान याचिका को वापस लेने के बाद गलत तरीके से कार्यवाही दायर कर अपना दावा बरकरार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

इसने कहा कि मामले के गुण-दोष पर विचार किए बिना याचिका खारिज की जाती है।

याचिकाकर्ता को अपने वरिष्ठ अधिकारी को गाली देने के आरोप में नवंबर 2000 में सीआईएसएफ ने कांस्टेबल के पद से बर्खास्त कर दिया था।

कांस्टेबल ने अपनी बर्खास्तगी को 2001 में पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय में चुनौती दी और फिर वैकल्पिक सांविधिक समाधान के लिए 2019 में इसे वापस ले लिया।

बाद में, याचिकाकर्ता ने समीक्षा याचिका और विभागीय अपील दायर की, जो खारिज कर दी गईं। याचिकाकर्ता ने इसके बाद वर्तमान याचिका दायर की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं