लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने कोविड टीका के लिये विकलांगों के वास्ते विशेष काउन्टर बनाने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: April 19, 2021 22:20 IST

Open in App

चेन्नई, 19 अप्रैल मद्रास उच्च न्यायालय ने सोमवार को तमिलनाडु सरकार को निर्देश दिया कि वह राज्य में सभी टीकाकरण केंद्रों पर विकलांगों के लिये विशेष काउन्टर बनाए।

मुख्य न्यायाधीश संजीव बनर्जी और न्यायमूर्ति सेंथिल कुमार राममूर्ति की पीठ ने कहा कि राज्य सरकार इस बात को सुनिश्चित करने के लिये तत्काल कदम उठाए कि स्थापित किये जाने वाले विशेष काउन्टर विकलांगों के अनुकूल हों।

पीठ ने यह निर्देश इक्वल्स सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ सोशल जस्टिस की सह संस्थापक मीनाक्षी बाला सुब्रमणियन की ओर से दायर जनहित याचिका का निस्तारण करते हुए दिया।

याचिका में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य इकाई को यह निर्देश देने की गुहार लगाई गई थी कि विकलांगों और उनकी देखभाल करने वालों को कोविड-19 टीका देने के लिये प्राथमिकता समूह में शामिल किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह