लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा रोकने के लिए अंतरिम आदेश देने से इनकार किया

By भाषा | Updated: February 9, 2021 17:57 IST

Open in App

कोलकाता, नौ फरवरी कलकत्ता उच्च न्यायालय ने समूचे पश्चिम बंगाल में भाजपा की चल रही परिवर्तन यात्रा को रोकने के लिए अदालत से हस्तक्षेप करने का अनुरोध करने वाली एक जनहित याचिका पर कोई अंतरिम आदेश जारी करने से मंगलवार को इनकार कर दिया।

साथ ही, उच्च न्यायालय ने कहा कि 11 फरवरी को इस मामले पर सुनवाई होगी।

याचिका में यात्रा से राज्य में कोविड-19 की स्थिति और कानून व्यवस्था पर प्रभाव पड़ने का दावा करते हुए रैलियों को रोके जाने के लिए आदेश जारी करने का अनुरोध किया गया है।

न्यायमूर्ति राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति अनिरूद्ध रॉय की खंडपीठ ने निर्देश दिया कि इस मामले पर सुनवाई बृहस्पतिवार को की जाएगी।

गौरतलब है कि भाजपा ने छह फरवरी से परिवर्तन यात्रा शुरू की है। राज्य में अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी अपने पक्ष में लोगों का समर्थन जुटाने के लिए यह अभियान चला रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो