लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने स्थानीय निकाय चुनावों पर राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना दरकिनार की

By भाषा | Updated: May 21, 2021 18:39 IST

Open in App

अमरावती, 21 मई आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने मंडल और जिला परिषदों के चुनाव कराने संबंधी राज्य निर्वाचन आयोग की एक अप्रैल की अधिसूचना दरकिनार कर दी।

अदालत ने अधिसूचना को दरकिनार करते हुए कहा कि यह अवैध, मनमानी और उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी निर्देश का उल्लंघन है।

उच्च न्यायालय ने राज्य निर्वाचन आयोग को नयी अधिसूचना जारी करने का निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया वहीं से शुरू हो जहां यह मार्च 2020 में रुकी थी।

अदालत ने हालांकि जनसेना के इस आग्रह को मानने से इनकार कर दिया कि चुनाव प्रक्रिया नए सिरे से नामांकन के चरण से शुरू की जाए।

न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी और न्यायमूर्ति सी प्रवीण कुमार की खंडपीठ ने मंडल और जिला परिषद चुनावों की प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी थी जो कार्यक्रम के अनुसार इस साल आठ अप्रैल को पूर्ण हो गई, लेकिन मतगणना अदालत के आदेश के अनुरूप अभी होनी बाकी है।

खंडपीठ ने परिषद चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने के न्यायमूर्ति यू दुर्गा प्रसाद की एकल पीठ के छह अप्रैल के आदेश पर रोक लगा दी थी।

मामले में बाद में, न्यायमूर्ति एम सत्यनारायण मूर्ति ने जनसेना पार्टी और तेदेपा नेता वरला रमैया की रिट याचिकाओं पर सुनवाई की जिनमें राज्य निर्वाचन आयोग की एक अप्रैल की अधिसूचना को चुनौती दी गई थी और कहा गया था कि यह उच्चतम न्यायालय के 18 मार्च 2020 के उस आदेश का उल्लंघन है जिसमें राज्य निर्वाचन आयोग से मतदान की अधिसूचित तारीख से चार सप्ताह पहले आदर्श आचार संहिता लागू करने को कहा गया था।

मुख्य याचिकाकर्ता जनसेना ने आग्रह किया था कि पिछले साल चुनाव प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर हुई हिंसा के चलते मार्च 2020 की अधिसूचना को रद्द कर नयी अधिसूचना जारी की जाए।

न्यायमूर्ति सत्यनारायण मूर्ति ने आज दिए अपने फैसले में राज्य निर्वाचन आयुक्त नीलम साहनी को जमकर झाड़ लगाई और कहा कि उन्होंने अधिसूचना अपने कार्यभार संभालने के दिन (एक अप्रैल) को जारी की और ऐसा करते समय उच्चतम न्यायालय के आदेश के अभिप्राय को उन्होंने देखा तक नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन