लाइव न्यूज़ :

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने पंजाब के महाधिवक्ता को अपनी सदस्यता से हटाया

By भाषा | Updated: February 1, 2021 23:37 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक फरवरी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (एचसीबीए) ने सोमवार को पंजाब के महाधिवक्ता अतुल नंदा को अपनी सदस्यता से हटा दिया। हालांकि, बाद में पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल ने इस कदम को ‘‘अनुचित’’ करार देते हुए इस पर रोक लगा दी।

एचसीबीए द्वारा नंदा पर ‘‘अदालत को भौतिक रूप से खोले जाने के खिलाफ लगातार कार्य करने का आरोप लगाया गया।’’

एचसीबीए ने सोमवार को उच्च न्यायालय में भौतिक रूप से कार्य शुरू किए जाने के संबंध में अपनी आम सभा की बैठक बुलाई थी। उच्च न्यायालय में 21 मार्च 2020 से ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुनवाई हो रही है।

बैठक में पारित प्रस्ताव के मुताबिक, ‘‘भारत के प्रधान न्यायाधीश और केंद्रीय कानून मंत्रालय से पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के मुख्य न्यायाधीश का तत्काल किसी अन्य न्यायालय में तबादला किए जाने का भी अनुरोध किया जाएगा।’’

एचसीबीए ने भौतिक सुनवाई शुरू किए जाने अथवा उनका तबादला किए जाने तक मुख्य न्यायाधीश की अदालत का बहिष्कार किए जाने का भी संकल्प लिया।

एचसीबीए का कहना है कि सभी तरह के आयोजन एवं सिनेमाघर, स्कूल आदि को पूरी क्षमता के साथ संचालन की अनुमति दी गई है। ऐसे में उच्च न्यायालय के लगातार बंद रहने से वकीलों, स्टैनो, क्लर्क एवं विधि क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों की आजीविका पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

एचसीबीए के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए नंदा ने अपने खिलाफ लगाये गए आरोपों को ‘‘आधारहीन’’ करार दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट