लाइव न्यूज़ :

सैकिया को असम विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष पद से हटाए जाने पर उच्च न्यायालय ने रोक लगाई

By भाषा | Updated: January 12, 2021 22:17 IST

Open in App

गुवाहाटी, 12 जनवरी गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने मंगलवार को असम विधानसभा के सचिव की उस अधिसूचना पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें कांग्रेस नेता देबब्रत सैकिया की बतौर नेता प्रतिपक्ष के पद की मान्यता समाप्त की गई थी।

सैकिया की ओर से दायर रिट याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति अचिंत्य माल्ला बुजोर बरुआ ने विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा के सचिव एवं प्रधान सचिव और राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किए।

सैकिया ने असम विधानसभा के सचिव की ओर से एक जनवरी को जारी अधिसूचना को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी, जिसमें देबब्रत सैकिया की बतौर नेता प्रतिपक्ष की मान्यता समाप्त की गई थी।

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया था कि 126 सदस्यीय सदन में पार्टी के पास 21 विधायकों की जरूरी संख्या से एक विधायक कम होने के चलते सैकिया नेता प्रतिपक्ष के पद की मान्यता खो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos