लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने निचली अदालतों के न्यायाधीशों से कम से कम एक दिन पहले अवकाश की जानकारी देने को कहा

By भाषा | Updated: November 13, 2021 22:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने निचली अदालतों के सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अवकाश लेने से कम से कम एक दिन पहले प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कार्यालय को इसकी जानकारी दें और इसे दिल्ली जिला अदालतों की वेबसाइट पर तत्काल अद्यतन किया जाए।

उच्च न्यायालय ने एक प्रशासनिक परिपत्र में कहा कि कोई दिक्कत होने पर या कोई अप्रत्याशित आवश्यक काम आने पर जब अंतिम समय में किसी अवकाश के लिए आवेदन किया जाता है, तो संबंधित न्यायिक अधिकारी को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से तत्काल इसकी जानकारी भेजनी चाहिए, ताकि वह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाशीध के कार्यालय में पूर्वाह्न 10 बजे तक पहुंच जाए और इसे वेबसाइट पर अपलोड किया जा सके।

उप रजिस्ट्रार द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है, ‘‘मुझे आपको यह सूचित करने का निर्देश दिया गया है कि मुख्य न्यायाधीश ने आदेश दिया है कि निम्नलिखित कार्य के लिए एक नया परिपत्र जारी किया जाए: सभी न्यायिक अधिकारी छुट्टी की सूचना प्रधान और सत्र न्यायाधीश के कार्यालय को कम से कम एक दिन पहले भेजें और संबंधित शाखा को दिल्ली जिला न्यायालयों की वेबसाइट पर तुरंत इसकी स्थिति के अद्यतन का निर्देश दिया जाए।’’

इसमें कहा गया है कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कार्यालय में एक रजिस्टर तैयार किया जाए, जिसमें न्यायिक अधिकारी का नाम, जिस तिथि के अवकाश का आवेदन किया गया है, उसकी जानकारी, अवकाश का आवेदन मिलने की तिथि एवं समय और वेबसाइट पर इसकी जानकारी अपलोड किए जाने का दिन एवं समय लिखा जाए।

उच्च न्यायालय के समक्ष एक जनहित याचिका लंबित है, जिसमें निचली अदालतों में न्यायिक अधिकारियों की छुट्टी की पूर्व सूचना देने का निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया गया है, जैसा कि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया