लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार से अनाथ बच्चों के बारे में जानकारी जुटाने को कहा

By भाषा | Updated: June 3, 2021 21:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि वह ऐसे बच्चों के बारे में जानकारी जुटाए जो कोविड-19 के दौरान अनाथ हो गए हैं और माता-पिता में से दोनों अथवा एक की मौत की वजह से परेशानी में हैं।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने कहा, ‘‘माता-पिता में से दोनों या एक की मौत की वजह से बच्चों को सिर्फ नुकसान ही नहीं होता, बल्कि वे वेदना की स्थिति में पहुंच जाते हैं।’’

उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों को निर्देश दिया कि वे सभी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, पुलिस थानों, स्कूलों, आंगनवाड़ी कर्मियों और अस्पतालों से संपर्क कर ऐसे बच्चों के बारे में सूचना हासिल करें जिनके माता-पिता में से एक या दोनों की मौत हो चुकी है।

इसने दिल्ली के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) से कहा कि वह यहां के सभी अस्पतालों को निर्देश दें कि वे बिना किसी विलंब के, मुख्यत: मृत्यु होने से एक दिन के भीतर महिला एवं बाल विकास विभाग को रोगियों की सूचना दें, जहां माता-पिता में से दोनों या एक की मौत हो चुकी है।

पीठ ने मामले पर छह घंटे तक सुनवाई की।

इसने कहा कि जिस तरह जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र आवश्यक है, उसी तरह राज्यों के लिए ऐसे बच्चों के बारे में सूचना जुटाना अनिवार्य है जो अनाथ हो गए हैं, और इस सूचना को कानून के हिसाब से गोपनीय रखा जाए।

अदालत ने यह निर्देश तब दिया जब गैर सरकारी संगठन ‘बचपन बचाओ आंदोलन’ की ओर से पेश अधिवक्ता प्रभसहाय कौर ने कहा कि इस संबंध में सूचना का पूरी तरह अभाव है कि महामारी के दौरान कितने बच्चे अनाथ हुए हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दिल्ली में जहां ऐसे बच्चों की संख्या 1,436 बताई है जिनके माता-पिता में से एक या दोनों की मौत चुकी है, वहीं बाल कल्याण समितियों ने इस तरह के 15 बच्चों के बारे में सूचना दी है।

दिल्ली सरकार की वरिष्ठ अधिकारी रश्मि सिंह ने अदालत को सूचित किया कि कई परिवार ऐसे हैं जो अपने बच्चों का ब्योरा देने को तैयार नहीं हैं।

सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा ने कहा कि वे अनाथ हुए बच्चों को अनुग्रह राशि उपलब्ध कराने के लिए एक नीति तैयार कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया