लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने केंद्र से कालाबाजारी रोकने के लिए ऑक्सीजन सांद्रक की एमआरपी तय करने के लिए कहा

By भाषा | Updated: May 12, 2021 21:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को केंद्र सरकार से कहा कि यह बिल्कुल उचित समय है कि कोविड के उपचार में इस्तेमाल किए जाने वाले ऑक्सीजन सांद्रक और अन्य उपकरणों की एमआरपी उनके जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए तुरंत तय की जाए।

उच्च न्यायालय ने कोविड-19 के उपचार के लिए आवश्यक दवाओं और उपकरणों की जमाखोरी और कालाबाजारी के संबंध में दो मई के बाद दर्ज की गईं प्राथमिकियों में नामजद सभी व्यक्तियों को अवमानना नोटिस जारी करते हुए यह बात कही। अदालत ने उन सबको 19 मई को पेश होने का निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने कहा कि थानों के एसएचओ के माध्यम से सभी आरोपियों को नोटिस दिया जाएगा जहां मामले दर्ज किए गए हैं।

पीठ ने कहा कि नोटिस उन व्यक्तियों को भी दिए जाएंगे, जिनके नाम जांच के दौरान 40 प्राथमिकियों में जोड़े गए थे।

वकील संजीव सागर द्वारा यह सूचित किए जाने के बाद उच्च न्यायालय ने यह निर्देश दिया कि इन प्राथमिकियों के संबंध में निचली अदालतों के समक्ष सुनवाई के दौरान, सरकारी वकील और न्यायिक अधिकारी पीठ के दो मई के आदेश से अनभिज्ञ दिखाई दिए, जिसमें जमाखोरी और कालाबाजारी में लिप्त लोगों पर मामला दर्ज करने के लिए कहा गया था।

न्याय मित्र और वरिष्ठ अधिवक्ता राजशेखर राव ने कहा कि निचली अदालत को दोषी नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि अभी तक ज्यादातर आयातित उपकरणों की एमआरपी तय नही है और केंद्र सरकार को उच्च न्यायालय को सूचित करना होगा कि उसने क्या कदम उठाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान