लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने आपात सेवा वाहनों को ‘रिजर्व लेन’ उपलब्ध कराने पर प्राधिकारों से विचार करने को कहा

By भाषा | Updated: March 19, 2021 17:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च दिल्ली उच्च न्यायालय ने आपात सेवा वाहनों के चौबीसों घंटे निर्बाध आवागमन के लिए एक ‘रिजर्व लेन’ उपलब्ध कराने की मांग करने वाली याचिका पर प्राधिकारों को विचार करने को कहा है।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने शुक्रवार को कहा कि इस विषय में एक नीतिगत फैसले की जरूरत है और अदालत इस सिलसिले में प्राधिकारों को निर्देश जारी करने की कोई वजह नहीं देखती है।

पीठ ने याचिका का निस्तारण करते हुए कहा, ‘‘यह पूरी तरह से सड़क की चौड़ाई और उस पर मौजूद ट्रैफिक पर निर्भर करता है। हम प्रतिवादियों को याचिका को अभिवेदन के तौर पर लेने और नियमों के मुताबिक फैसला करने का निर्देश देते हैं।

अदालत ने विनय कुमार नाम के एक व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह कहा। याचिका अधिवक्ता अंकित शर्मा के मार्फत दायर की गई थी।

याचिकाकर्ता ने कहा कि यदि सरकार एक ‘रिजर्व लेन’ उपलब्ध कराती है, तो आपात स्थिति में लोग शीघ्रता से अस्पताल पहुंच पाएंगे।

याचिका में कहा गया है कि सरकार का यह मौलिक कर्तव्य है कि वह हर नागरिक को समय पर मेडिकल सहायता मुहैया कराए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल