लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने लोगों से ऑक्सीजन सिलेंडरों व अन्य दवाइयों की जमाखोरी नहीं करने की अपील की

By भाषा | Updated: April 28, 2021 23:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय ने लोगों से अपील की कि वे ऑक्सीजन सिलेंडरों और कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के लिए जरूरी दवाइयों की जमाखोरी न करें और इन्हें जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराएं।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने कहा, “ राष्ट्र अप्रत्याशित संकट का सामना कर रहा है। इस समय हम लोगों को खड़े होने और अपने गुणों का प्रदर्शन करने की आवश्यकता है। हम अपील करते हैं कि लोगों ऑक्सीजन सिलेंडरों, फ्लो मीटरों या दवाइयों की कालाबाजारी और जमाखोरी नहीं करें और उन्हें जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध कराएं।”

पीठ ने कहा, “ दवाइयों या ऑक्सीजन की जमाखोरी से एक हद तक कृत्रिम कमी बनती है जो सुरक्षित नहीं हो सकती है।”

सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील राज शेखर राव ने ऑक्सीजन की खरीद करते समय लोगों द्वारा पुलिस के हाथों "उत्पीड़न" और जरूरी दवाइयों के नाम पर ‘घोटाले’ के बारे में अदालत को बताया।

उच्च न्यायालय ने राव को ऑक्सीजन और कोविड-19 से संबंधित मुद्दों में अदालत की मदद करने के लिए न्याय मित्र (एमिकस क्यूरी) नियुक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल