लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने दो मुस्लिम संगठनों को मंगलवार को चेहलुम का जुलूस निकालने की इजाजत दी

By भाषा | Updated: September 27, 2021 23:15 IST

Open in App

मुंबई, 27 सितंबर बंबई उच्च न्यायालय ने दो मुस्लिम संगठनों को मंगलवार को चेहलुम पर जुलूस निकालने की सोमवार को इजाजत दे दी। एक जुलूस मुंबई में और दूसरा ठाणे में निकाला जाएगा, लेकिन कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इसमें सीमित संख्या में लोग शामिल होंगे।

न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां और न्यायमूर्ति माधव जामदार की पीठ ने याचिकाकर्ता संगठनों- हैदरी जामा मस्जिद ट्रस्ट और ऑल इंडिया इदारा-ए-तहफुज़-ए-हुसैनियत- को जुलूस निकालने की अनुमति दे दी, लेकिन उन्हें कोविड-19 से सुरक्षा के सभी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

संगठनों ने पिछले हफ्ते चेहलुम का जुलूस निकालने की इजाजत के लिए अदालत का रुख किया था। पैगंबर मोहम्मद के नवासे हज़रत इमाम हुसैन की शाहदत के 40वें दिन को चेहलुम कहते है। उनका शाहदत दिवस 10 आशूरा होता है जो पिछले महीने 20 अगस्त को था। इस मौके पर मुसलमानों के मुख्यत: शिया पंथ के लोग जुलूस निकालते हैं। अदालत का रुख करने से पहले संगठनों ने महाराष्ट्र सरकार से इजाजत मांगी थी लेकिन हुकूमत ने अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू