लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने आप के निलंबित सदस्यों को ईडीएमसी की बैठक में भाग लेने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: October 8, 2021 17:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) की विशेष बैठक में भाग लेने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के 17 सदस्यों को शुक्रवार को अनुमति दे दी। इन सदस्यों को सदन में कथित रूप से हंगामा करने के लिए पिछले महीने निलंबित कर दिया गया था।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने कहा कि यह अंतरिम व्यवस्था सदस्यों के सदन में मर्यादा बनाए रखने के अधीन है और निलंबन आदेश को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर ईडीएमसी से जवाब मांगा।

याचिका पर नोटिस जारी कर पूर्वी दिल्ली के महापौर से जवाब मांगा है। न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि यदि ईडीएमसी निलंबन आदेश का बचाव करने में सफल होती है, तो बैठक में निलंबित सदस्यों की उपस्थिति के संबंध में उचित आदेश पारित किया जाएगा।

न्यायाधीश ने आदेश में कहा, ‘‘“यह निर्देश दिया जाता है कि एक अंतरिम व्यवस्था के माध्यम से, याचिकाकर्ताओं को आज प्रतिवादी के विशेष सत्र में भाग लेने की अनुमति दी जाए। हालांकि यह याचिकाकर्ता के वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा इस वादे के अधीन होगा कि वे सदन की मर्यादा को बनाए रखेंगे।’’

गौरतलब है कि 15 सितंबर को, पूर्वी दिल्ली के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने सदन में कथित कदाचार के लिए ईडीएमसी के आप के 17 सदस्यों को 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया था।

याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा और वकील अनुपम श्रीवास्तव ने किया। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि निलंबन का आदेश अवैध और कानून के विपरीत था।

मामले की अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?