लाइव न्यूज़ :

आंध्र सरकार पंचायत चुनाव कराने के राज्य चुनाव आयोग के फैसले के विरूद्ध पहुंची उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: January 9, 2021 20:28 IST

Open in App

अमरावती, नौ जनवरी तेलंगाना की वाई एस जगनमोहन रेड्डी सरकार ने ग्राम पंचायतों के चुनाव कराने के राज्य चुनाव आयोग के निर्णय को शनिवार को चुनौती दी और चुनाव प्रक्रिया स्थगित करने का अनुरोध करते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया।

प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि सरकार को कोई राहत नहीं मिली क्योंकि उच्च न्यायालय ने इसपर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया तथा वह सोमवार को इस पर सुनवाई कर सकता है।

राज्य चुनाव आयुक्त निम्मागड्डा रमेश कुमार ने शुक्रवार देर रात को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की और चुनाव कराने पर राज्य सरकार के ऐतराज को खारिज कर दिया। कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव फरवरी में चार चरण में कराये जाएंगे।

सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य चुनाव आयोग तेलुगू देशम पार्टी के इशारों पर ‘‘नाच रहा’’ है।

वाईएसआर कांग्रेस के सांसद वी विजय साई रेड्डी ने घोषणा की कि ग्राम पंचायत चुनाव तिरुपति लोकसभा उपचुनाव हो जाने के बाद ही मई-जून में कराये जाएंगे।

इस पर राज्य चुनाव आयुक्त ने आपत्ति प्रकट करते हुए मुख्य सचिव आदित्यनाथ दास को पत्र लिखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए