लाइव न्यूज़ :

परिसीमन आयोग की बैठकों में शामिल होने के संबंध में आलाकमान करेगा निर्णय : पीडीपी

By भाषा | Updated: July 2, 2021 18:44 IST

Open in App

श्रीनगर, दो जुलाई पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने शुक्रवार को कहा कि परिसीमन आयोग की बैठकों में शामिल होने के संबंध में आलाकमान निर्णय करेगा। हालांकि पार्टी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को पूरी प्रक्रिया पर आपत्ति है।

पार्टी ने कहा कि वह मुख्यधारा के छह राजनीतिक दलों के संगठन गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) का हिस्सा बनी रहेगी। यह गठबंधन जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे की बहाली की मांग करता रहा है, जिसे केंद्र ने अगस्त 2019 में ख़त्म कर दिया था।

पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता सुहैल बुखारी ने पार्टी की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘ जम्मू-कश्मीर के लोगों को परिसीमन की पूरी प्रक्रिया को लेकर कुछ आपत्तियां हैं। ऐसी क्या वजह है कि यहां परिसीमन हो रहा है, जबकि देश के बाकी हिस्सों में ऐसा नहीं हो रहा।’’

बुखारी ने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश के लोग इस प्रक्रिया और इसके पीछे के इरादे को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह पूरी प्रक्रिया पुनर्गठन अधिनियम के तहत हो रही है, जिसके तहत अनुच्छेद 370 और 35 ए को निरस्त किया गया था और राज्य का दर्जा छीन लिया गया था। बैठकों में पार्टी की भागीदारी का जहां तक सवाल है, तो इसपर पार्टी आलाकमान चर्चा करेगा और फिर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।’’

निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा था कि परिसीमन आयोग 6-9 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगा और नए निर्वाचन क्षेत्रों को तैयार करने के संबंध में ‘‘सीधे तौर पर जानकारी’’ जुटाने के लिए केंद्रशासित प्रदेश की राजनीतिक पार्टियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बातचीत करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित