आंध्र प्रदेश में चक्रवात का हाई अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 17, 2018 06:05 IST2018-12-17T06:02:25+5:302018-12-17T06:05:35+5:30

मौसम विभाग ने चक्रवात के अगले 72 घंटों में आगे बढ़ने की आशंका व्यक्त की है। इसके चलते आंध्र प्रदेश सरकार ने शनिवार को अपनी मशीनरी हाई अलर्ट पर रख दिया है।

high alert of cyclone ndrf-team deployed in andhra pradesh | आंध्र प्रदेश में चक्रवात का हाई अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

आंध्र प्रदेश में चक्रवात का हाई अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

आंध्रप्रदेश में पेथाई चक्रवात के चलते राज्य सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग  ने सोमवार को  चक्रवात राज्य में पहुंचे के बारे में बताया है। मौसम विभाग के अनुसार ये  तटीय इलाकों पर दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग ने चक्रवात के अगले 72 घंटों में आगे बढ़ने की आशंका व्यक्त की है। इसके चलते आंध्र प्रदेश सरकार ने शनिवार को अपनी मशीनरी हाई अलर्ट पर रख दिया है। राज्य के पांच जिलों में एनडीआरएफ और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को तैयार रखा है। ये तेजी से सभी तटीय क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। बंगाल की खाड़ी की ओर से चक्रवात आगे बढ रहा है।

 वहीं, लोगों को तटीलल क्षेत्रों से दूर रहे को कहा गया है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आरटीजीएस के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार रहें और इस चक्रवात की गतिविधि पर पैनी नजर रखें। इस चक्रवात के कारण आगामी दो दिनों में भारी बारिश की भी आशंका जाताई जा रही है। 

आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश में बंगाल की खाड़ी में पैदा हुए चक्रवात की वजह से घनघौर बादल बने हुए हैं। इसके अलावा उत्तर दिशा की ओर से चल रही सर्द हवाओं की वजह से यहां ठंड में बढ़ोत्तरी हो गई है। 

हेल्पलाइन नंबर जारी - सरकार ने किसी भी चुनौती से निपटन के लिए और दिक्कत के समाधान के लिए हेल्प लाइन नंबर- 1100 जारी किया है।

Web Title: high alert of cyclone ndrf-team deployed in andhra pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे