लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के दो विधायकों की हत्या के बाद ओडिशा में हाई अलर्ट, माओवादियों के लिए चलेगा सर्च ऑपरेशन

By भाषा | Updated: September 24, 2018 19:06 IST

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि उनकी दो नेताओं की हत्या पर आंध्र प्रदेश के उनके समकक्षों से चर्चा हुई है और ओडिशा तथा आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में माओवादियों का पता लगाने के लिए बहुत जल्द अभियान चलाया जाएगा।

Open in App

भुवनेश्वर, 24 सितंबर: पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) द्वारा एक वर्तमान और एक पूर्व विधायक की हत्या करने के एक दिन बाद, सुरक्षा बलों को ओडिशा में हाईअलर्ट कर दिया गया है। 

ओडिशा के आईजी (आपरेशन) आर पी कोचे ने कहा कि विशेष अभियान समूह (एसओजी) को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रखा गया है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आर पी शर्मा ने कहा कि आंध्र प्रदेश से सटे कोरापुट, मल्कानगिरि और रायगड़ जैसे माओवाद प्रभावित जिलों के पुलिस अधिकारियों को विशेष रूप से हाईअलर्ट पर रहने के निर्देश दिये गये हैं। जिस जगह पर तेदेपा के दो नेताओं की रविवार को हत्या की गई, वह जगह ओडिशा से केवल 15 किलोमीटर दूर है।

शर्मा ने कहा कि उनकी दो नेताओं की हत्या पर आंध्र प्रदेश के उनके समकक्षों से चर्चा हुई है और ओडिशा तथा आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में माओवादियों का पता लगाने के लिए बहुत जल्द अभियान चलाया जाएगा।

भाकपा (माओवादी) ने रविवार को सत्तारूढ पार्टी तेदेपा के विधायक के सर्वेश्वर राव तथा पूर्व पार्टी नेता सिवेरी सोमा की आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया