लाइव न्यूज़ :

ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में हिंसा के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट

By भाषा | Updated: January 26, 2021 20:36 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 जनवरी किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर हिंसा के बाद हरियाणा में अधिकारियों ने हाई अलर्ट जारी करते हुए आगाह किया है कि कानून हाथ में लेने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने कहा कि किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली के कई इलाकों में हुई हिंसा के मद्देनजर राज्य में 'हाई अलर्ट' लागू किया गया है। उन्होंने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को सतर्क रहने का निर्देश दिया।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पड़ोसी दिल्ली की घटनाओं के मद्देनजर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में थे।

डीजीपी ने कहा कि सभी पुलिस आयुक्तों,जिला पुलिस अधीक्षकों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को दंगाइयों और उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। इसके अलावा, पुलिस की खुफिया शाखा भी पूरी स्थिति की निगरानी कर रही है।

डीजीपी ने चेतावनी दी कि पुलिस राज्य में किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं देगी। उन्होंने कहा कि अफवाहों के जरिए दंगा भड़काने वाले सभी लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

दिल्ली की घटनाओं की चर्चा करते हुए यादव ने कहा कि हरियाणा में पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस घर लौट रहे किसानों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी।

डीजीपी ने यह भी कहा कि अगर कोई सार्वजनिक संपत्ति, सरकारी कार्यालयों, सरकारी या निजी वाहनों को नुकसान पहुंचाने और राज्य में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो पुलिस बल प्रयोग करेगी।

किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में हिंसा का जिक्र करते हुए यादव ने कहा कि वर्तमान स्थिति की आड़ में कुछ असामाजिक तत्व अपना स्वार्थ पूरा करने के लिए अफवाहों के माध्यम से शांति भंग करने का भी प्रयास कर सकते हैं।

डीजीपी ने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। अगर किसी भी तरह की भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया में साझा की जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और ताजा अपडेट के लिए हरियाणा पुलिस की वेबसाइट और ट्विटर हैंडल को देखें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर