लाइव न्यूज़ :

एचजीसीओ19 : जेननोवा ने मनुष्यों पर क्लिनिकल ट्रायल के लिए नामांकन शुरू किया

By भाषा | Updated: April 13, 2021 17:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल ‘जेननोवा’ ने कोविड-19 के पहले मेसेंजर आरएनए आधारित संभावित टीके एचजीसीओ19 के क्लिनिकल ट्रायल के लिए स्वयंसेवियों का नामांकन शुरू कर दिया है। टीके को विकसित करने के लिए निधि देने वाले बायोटेक्नोलॉजी विभाग (डीबीटी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि उसने भारत के अनोखे एमआरएनए आधारित कोविड-19 टीके, ‘एचजीसीओ19’ के क्लिनिकल ट्रायलों के लिए अतिरिक्त निधि को स्वीकृति दी है। इस टीके को पुणे स्थित जैव प्रौद्योगिकी कंपनी जेननोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड विकसित कर रही है।

यह निधि डीबीटी के ‘मिशन कोविड सुरक्षा’ के तहत दी गई है। डीबीटी का सरकारी उपक्रम जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (बीआईआरएसी) इसका क्रियान्वयन कर रहा है।

डीबीटी ने कहा, “डीबीटी ने शुरु से ही जेननोवा को समर्थन दिया है और एचजीसीओ19 के विकास के लिए निधि देकर उसके एमआरएनए आधारित उन्नत टीका निर्माण मंच की स्थापना के लिए सहायता दी है। जेननोवा ने अमेरिका के एचडीटी बायोटेक कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर कोविड-19 एमआरएनए टीका- एचजीसीओ19 विकसित किया है।”

यह कदम भारत के लिए बेहतर साबित हो सकता है क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ ही कोविड टीकों की कमी संबंधी राज्यों की चिंताओं को दूर कर वैश्विक महामारी से लड़ने में देश को एक और विकल्प उपलब्ध करा सकता है।

भारतीय औषधि नियंत्रक ने रूसी कोविड-19 टीका ‘स्पुतनिक वी’ की कुछ शर्तों के साथ सीमित आपात प्रयोग को भी मंजूरी दी है जिसके बाद देश में इस बीमारी से लड़ने के लिए तीसरा टीका उपलब्ध होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह