लाइव न्यूज़ :

हेटेरो ने औषधि महानियंत्रक से देश में मोलनुपिराविर दवा के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मांगी

By भाषा | Updated: July 9, 2021 15:49 IST

Open in App

हैदराबाद, नौ जुलाई एंटीवायरल विशेषता वाली दवा मोलनुपिराविर के तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल में पता चला है कि इसके सेवन से मामूली लक्षण वाले कोविड-19 रोगियों के मानक उपचार की तुलना में जल्द स्वस्थ होने के परिणाम सामने आए हैं। दवा निर्माता कंपनी हेटेरो ने शुक्रवार को यह बात कही।

दवा निर्माता ने यह भी बताया कि उसने भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मोलनुपिराविर दवा के देश में आपात इस्तेमाल (इमरजेंसी यूज अथॉराइजेशन) को मंजूरी देने का अनुरोध किया है।

हेटेरो ने कोविड-19 के मामूली लक्षण वाले रोगियों पर तीसरे चरण के तुलनात्मक क्लीनिकल अध्ययन की शुरुआत की थी। इन अध्ययन का उद्देश्य मोलनुपिराविर दवा समेत मानक देखभाल की प्रभाव क्षमताओं और सुरक्षा की सिर्फ मानक देखभाल से तुलना करना है।

इस वर्ष अप्रैल में हेटेरो ने भारत में मोलनुपिराविर दवा का उत्पादन एवं आपूर्ति करने वाली कंपनी एमएसडी के साथ लाइसेंसी समझौता किया। उक्त कंपनी भारत के अलावा निम्न एवं मध्यम आय वर्ग के 100 से अधिक देशों में दवा की आपूर्ति करती है।

अंतरिम परिणामों में पता चला कि 14 दिन की निगरानी के दौरान जिन लोगों की मानक देखभाल की गई, उनकी तुलना में जिस समूह को मोलनुपिराविर दवा दी गई उन मरीजों में से बहुत कम को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी।

कंपनी ने कहा, ‘‘तीसरे चरण के ट्रायल में पता चला कि मानक देखभाल की तुलना में मोलनुपिराविर का उपचार देने पर मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत कम पड़ी, सेहत में सुधार आने में कम समय लगा और मामूली लक्षण वाले कोविड मरीज जल्द संक्रमण मुक्त हुए जिसकी पुष्टि आरटी-पीसीआर जांच में हुई।’’

दवा निर्माता ने कहा कि दोनों ही समूहों में किसी की मृत्यु नहीं हुई और जो भी दुष्परिणाम सामने आए, वे गंभीर प्रकृति के नहीं थे अत: दवा बंद करने की जरूरत नहीं पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?