चेन्नई हवाई अड्डे पर दो अफ्रीकी महिलाओं के पास से 70 करोड़ रू मूल्य की हेरोइन बरामद

By भाषा | Updated: June 4, 2021 21:39 IST2021-06-04T21:39:13+5:302021-06-04T21:39:13+5:30

Heroin worth Rs 70 crore seized from two African women at Chennai airport | चेन्नई हवाई अड्डे पर दो अफ्रीकी महिलाओं के पास से 70 करोड़ रू मूल्य की हेरोइन बरामद

चेन्नई हवाई अड्डे पर दो अफ्रीकी महिलाओं के पास से 70 करोड़ रू मूल्य की हेरोइन बरामद

चेन्नई, चार जून दक्षिण अफ्रीका से तस्करी के जरिए देश में लाई जा रही 70 करोड़ रुपये कीमत की करीब 10 किलोग्राम हेरोइन यहां जब्त कर ली गयी और इस मामले में दो अफ्रीकी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक खुफिया सूचना मिलने पर जोहानिसबर्ग से चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंची दो महिलाओं को रोक कर उनकी जांच की गयी। विज्ञप्ति के मुताबिक शारीरिक रूप से सक्षम होने के बावजूद एक महिला व्हीलचेयर पर थी। अधिकारियों ने दोनों महिलाओं से पूछताछ की और उनके सामान की जांच भी की।

जांच के दौरान उनके सामान से प्लास्टिक के आठ पैकेट बरामद हुए, जिनमें हेरोइन भरी हुई थी। दोनों महिलाओं के पास से कुल 9.87 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गयी जिसकी कीमत करीब 70 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

उनमें से एक महिला वीजा लेकर दिल्ली इलाज के लिए आई थी और अपने साथ परिचारक के रूप में दूसरी महिला को साथ लाई थी।

विज्ञप्ति के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 का भय होने के कारण दोनों महिला चेन्नई हवाई अड्डे पर उतरीं। दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Heroin worth Rs 70 crore seized from two African women at Chennai airport

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे