लाइव न्यूज़ :

असम में सात करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 17, 2021 19:14 IST

Open in App

दीफू (असम), 17 जून असम के कारबी आंगलांग जिले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके पास से सात करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की। पकड़े गये व्यक्तियों में एक वांछित महिला मादक पदार्थ तस्कर भी शामिल है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार मादक पदार्थ तस्करों से पुलिस को जानकारी मिली थी कि दीमापुर की रहने वाली एक महिला बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ की तस्करी का रैकेट चला रही है। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिसकर्मी ग्राहक बन कर वहां अच्छी गुणवत्ता की हेरोइन लेने गये ।

उन्होंने बताया कि महिला शुरूआत में इंकार करती रही लेकिन बाद में वह हेराइन की खेप देने पर सहमत हो गयी और उसे एक अन्य व्यक्ति के साथ पकड़ लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि उनके पास से 164 पैकेट उच्च गुणवत्ता की हेरोइन बरामद की गई जिसका कुल वजन करीब 2.12 किलोग्राम था। उन्होंने बताया कि बरामद मादक पदार्थ की खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत सात करोड़ रुपये है।

उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ के खरीदार महिला को 'दीदी' कह कर बुलाते थे। उन्होंने बताया कि उसकी पहचान थ पाओने के रूप में की गयी है और वह मणिपुर की रहने वाली है जो कथित रूप से नौगांव, मोरिगांव और गुवाहाटी जैसे स्थानों में नशे की आपूर्ति करती थी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने असम पुलिस की इस सफलता के लिए प्रशंसा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू