लाइव न्यूज़ :

असम में 3.5 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

By भाषा | Updated: September 20, 2021 19:28 IST

Open in App

दीफू/गुवाहाटी, 20 सितंबर असम के कार्बी आंगलोंग जिले में पुलिस ने सोमवार को 412 किलोग्राम हेरोइन जब्त की, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। प्रतिबंधित पदार्थ रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बोकाजन थाना अंतर्गत लहारिजन जांच चौकी पर मणिपुर से आ रहे एक वाहन को रोका और साबुन की 30 पेटियों में छिपाकर रखे गए नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि हेरोइन को मणिपुर से गुवाहाटी जा रहे वाहन में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस बीच एक अन्य घटना में मेघालय से असम के बारपेटा में अवैध रूप से सुपारी लाने के आरोप में गुवाहाटी से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गुवाहाटी के गरचुक में पुलिस ने सुपारी से लदी उनकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह