लाइव न्यूज़ :

मुंबई हवाई अड्डे पर मां-बेटी के पास से 25 करोड़ रु की हेरोइन बरामद, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 22, 2021 18:24 IST

Open in App

मुंबई, 22 सितंबर मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने दो विदेशी महिलाओं के पास से 25 करोड़ रुपये कीमत की करीब पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद की है जिसके बाद मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि प्रतिबंधित पदार्थ मां-बेटी ने अपने ट्रॉली बैग की क्षिद्रों में छिपाकर रखा था। उन्होंने बताया कि वे कतर एयरलाइंस की उड़ान से दोहा होते हुए जोहानिसबर्ग से रविवार को शहर पहुंची थी। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि वे किस देश की नागरिक हैं।

उन्होंने बताया कि महिलाओं के पास से 4.95 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपये है। अधिकारी के मुताबिक, वे देश में फेफड़े के कैंसर का इलाज कराने के बहाने से आई हैं।

अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि नशीले पदार्थ की आपूर्ति एक होटल के कमरे में दी जानी थी और इसके बदले में उन्हें बड़ी रकम दी जाती।

उन्होंने बताया कि सीमा शुल्क विभाग ने उस शख्स की तलाश शुरू कर दी है जिसे यह हेरोइन प्राप्त करनी थी। अधिकारी के मुताबिक, मां-बेटी के खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया गया था जिसने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?