लाइव न्यूज़ :

मुंद्रा बंदरगाह से हेरोइन जब्ती का मामला: एनआईए ने दिल्ली-एनसीआर में छापे मारे

By भाषा | Updated: October 12, 2021 21:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 2,988 किलोग्राम हेरोइन की जब्ती की जांच के सिलसिले में मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कई स्थानों पर छापे मारे।

एजेंसी ने बताया कि दिल्ली के लाजपत नगर, अलीपुर और खेरा कलां इलाकों में आवासीय परिसरों और गोदामों तथा नोएडा में कुछ परिसरों पर छापे मारे गए। एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, लेख और सामान जब्त किए गए हैं।’’

संघीय एजेंसी ने इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) से मामले को अपने हाथ में लिया था और स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस कानून) तथा गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की धाराओं के तहत आपराधिक शिकायत दर्ज की थी।

एनआईए ने मामला दर्ज करने के तुरंत बाद भी छापेमारी की थी। एनआईए के एक अधिकारी ने बताया था कि मामला मुंद्रा बंदरगाह पर 2,988.21 किलोग्राम मादक पदार्थ (हेरोइन) की जब्ती और खेप की खरीद और वितरण में विदेशी नागरिकों की संलिप्तता से संबंधित है।

डीआरआई ने 13 सितंबर को दो कंटेनरों को कब्जे में लिया था जो अफगानिस्तान के कंधार से ईरान के बांदर अब्बास बंदरगाह से होते हुए मुंद्रा बंदरगाह पहुंचे थे।

कंटेनरों को लेकर की गई घोषणा में दावा किया गया था कि इनमें "अर्ध- प्रसंस्कृत टैल्क स्टोन’’ हैं। एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया था कि अच्छी तरह से जांच करने पर पता चला कि कंटेनरों में 2988 किलोग्राम हेरोइन है जिसकी कीमत 21,000 करोड़ रुपये है। बड़े थैलों में ऊपर टैल्क स्टोन रख कर, नीचे की तहों में हेरोइन को छिपा कर रखा गया था।

डीआरआई ने नशीले पदार्थ की जब्ती के सिलसिले में पांच विदेशी नागरिकों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एनआईए ने चेन्नई, कोयंबटूर और विजयवाड़ा में आरोपियों के परिसरों की तलाशी ली थी।

इसके बाद एनआईए ने आरोपियों के चेन्नई, कोयबंटूर और विजयवाड़ा में स्थित परिसरों पर छापे मारे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो