लाइव न्यूज़ :

मुंबई में बच्चों के कपड़ों की खेप से हेरोइन बरामद

By भाषा | Updated: December 29, 2020 19:06 IST

Open in App

मुंबई, 29 दिसंबर राजस्व खुफिया निदेशालय ने बच्चों के कपड़ों की एक खेप में छिपा कर रखी गई 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की है । बच्चों के कपड़ों की यह खेप कथित रूप से दक्षिण अफ्रीका से यहां विक्रोली आयी थी। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि निदेशालय की मुंबई स्थित जोनल इकाई ने स्टील के दो फ्लास्कों से 497 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया जो बच्चों के कपड़ों की खेप में पैक किया गया था ।

उन्होंने बताया कि निदेशालय को यह सूचना मिली थी कि दक्षिण अफ्रीका के लेडीस्मिथ शहर से विक्रोली आने वाले एक पार्सल के माध्यम से तस्करी कर नशीला पदार्थ यहां लाया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि अंधेरी स्थित एक अंतरराष्ट्रीय कोरियर हब में इस खेप का पता चला । जांच के दौरान पाया गया कि स्टील के फ्लास्कों की आंतरिक एवं बाहरी दीवारों के बीच नशीले पदार्थ को छिपा कर रखा गया था ।

उन्होंने बताया कि इस खेप को जब्त कर लिया गया है और संबंधित अधिनियम की धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव