लाइव न्यूज़ :

पंजाब में सीमा चौकी से हेरोइन एवं पिस्तौल बरामद

By भाषा | Updated: December 30, 2020 20:57 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 दिसंबर पंजाब पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल ने बुधवार को डेरा बाबा नानक सीमा चौकी से 7.31 किलो हेरोइन एवं चीन निर्मित पिस्तौल बरामद की है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान स्थित कुख्यात तस्करों ने नशे की यह खेप एवं पिस्तौल भारतीय क्षेत्र में भेजी थी ।

उन्होंने बताया, ‘‘भारत पाकिस्तान सीमा पर मेटला सीमा चौकी पर सीमा सुरक्षा बल एवं पंजाब पुलिस के संयुक्त तलाश अभियान के दौरान 7.31 किलो हेरोइन एवं चीन निर्मित प्वाइंट 30 बोर का तीन पिस्तौल बरामद किया गया ।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूचना के मुताबिक भारतीय क्षेत्र में इस खेप को पाकिस्तान के कुख्यात तस्कर जगदीश सिंह उर्फ भुरा ने भेजा था । अधिकारी ने बताया कि वह अभी बेल्जियम में रहता है।

उन्होंने बताया कि भूरा एक सक्रिय आतंकवादी है और आतंकवाद निरोधक संबंधी मामले में वह भगोड़ा है ।

उन्होने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर यह भी पता चला है कि इस मामले में अमृतसर जिले के मोढे गांव के रहने वाले नशे के कुख्यात तस्कर रंजीत सिंह की भी भूमिका है जो अभी लुधियाना जेल में बंद है ।

पुलिस की सूचना के आधार पर लुधियाना जेल के अधिकारियों ने रंजीत सिंह के सामानों की तलाशी ली तो उसके पास से एक स्मार्ट फोन बरामद किया गया ।

रंजीत सिंह जालंधर स्थित पंजाब आर्म्ड पुलिस के 80 वें बटालियन में कांस्टेबल के तौर पर 1989 में भर्ती हुआ था और 2011 में सहायक पुलिस उप निरीक्षक बन गया ।

पुलिस ने 2011 में उसके खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया ।

इसके बाद 2012 में उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया । नशे के एवं हथियारों की तस्करी के मामले में रंजीत सिंह के खिलाफ पांच अपराधिक मामले दर्ज हैं ।

अधिकारियों ने बताया कि जेल में रहते हुये रंजीत सिंह ने पाकिस्तान स्थित तस्करों के साथ नशे की भारत में तस्करी के लिये संपर्क बनाये ।

इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग