लाइव न्यूज़ :

1971 के युद्ध में कराची बंदरगाह पर बमबारी करने वाले नायक का निधन

By भाषा | Updated: August 9, 2021 18:33 IST

Open in App

चेन्नई, नौ अगस्त वर्ष 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध के नायक कोमोडोर कासरगोड पटनाशेट्टी गोपाल राव का यहां रविवार को निधन हो गया। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। कोमोडोर राव 94 वर्ष के थे। उन्हें महावीर चक्र और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।

वह उम्र संबंधी बिमारियों से पीड़ित थे और उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे से पूर्वी पाकिस्तान को आजाद कराने में प्रमुख भूमिका निभाई थी जिसे आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। राव ने नौसेना के पश्चिमी बेड़े के एक छोटे समूह का नेतृत्व किया था और ऑपरेशन केक्टस लिली के तहत कराची बंदरगाह पर हमला किया था।

हवाई, जमीन और पनडुब्बी से हमले के खतरे के बावजूद वह चार दिसंबर 1971 की रात को अपने दल को शत्रु के समुद्री क्षेत्र में ले गए थे। तत्कालीन कमांडर राव ने दो ‘डेस्ट्रॉयर’ युद्धपोत और एक ‘माइनस्वीपर’ को डुबो दिया था। इसके बाद कमांडर राव के दल ने कराची बंदरगाह पर तेल के टैंकरों पर बमबारी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर