लाइव न्यूज़ :

1971 के युद्ध में कराची बंदरगाह पर बमबारी करने वाले नायक का निधन

By भाषा | Updated: August 9, 2021 20:38 IST

Open in App

चेन्नई, नौ अगस्त वर्ष 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध के नायक कोमोडोर कासरगोड पटनाशेट्टी गोपाल राव का यहां सोमवार को निधन हो गया। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने पहले बताया था कि कोमोडोर राव का निधन रविवार को हुआ लेकिन बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। राव 94 वर्ष के थे। उन्हें महावीर चक्र और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।

वह उम्र संबंधी बिमारियों से पीड़ित थे और उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे से पूर्वी पाकिस्तान को आजाद कराने में प्रमुख भूमिका निभाई थी जिसे आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। राव ने नौसेना के पश्चिमी बेड़े के एक छोटे समूह का नेतृत्व किया था और ऑपरेशन केक्टस लिली के तहत कराची बंदरगाह पर हमला किया था।

हवाई, जमीन और पनडुब्बी से हमले के खतरे के बावजूद वह चार दिसंबर 1971 की रात को अपने दल को शत्रु के समुद्री क्षेत्र में ले गए थे। तत्कालीन कमांडर राव ने दो ‘डेस्ट्रॉयर’ युद्धपोत और एक ‘माइनस्वीपर’ को डुबो दिया था। इसके बाद कमांडर राव के दल ने कराची बंदरगाह पर तेल के टैंकरों पर बमबारी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल