लाइव न्यूज़ :

धरोहर इमारत राष्ट्रीय अभिलेखागार को नहीं तोड़ा जाएगा, राष्ट्रीय संग्रहालय स्थानांतरित होगा : सरकार

By भाषा | Updated: May 31, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई सरकार ने सोमवार को कहा कि सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत राष्ट्रीय अभिलेखागार भवन को नहीं गिराया जाएगा क्योंकि यह एक धरोहर इमारत है। इसके साथ ही सरकार ने पुष्टि की कि राष्ट्रीय संग्रहालय को नार्थ और साउथ ब्लॉक में स्थानांतरित किया जाएगा।

आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जोर दिया कि सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत किसी भी धरोहर इमारत को नहीं गिराया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय अभिलेखागार का मुख्य भवन बना रहेगा और इसके एनेक्सी (विस्तार भवन) को तोड़कर नया भवन बनाया जाएगा।

राष्ट्रीय अभिलेखागार में रखे गए दस्तावेजों में 45 लाख फाइलें, 25,000 दुर्लभ पांडुलिपियां, एक लाख से अधिक मानचित्र और 1.3 लाख मुगल दस्तावेज शामिल हैं।

पुरी ने संवाददाताओं से कहा कि हालांकि राष्ट्रीय संग्रहालय को स्थानांतरित करने की योजना चल रही है लेकिन वास्तविक कदम में अभी देर है।

अधिकारियों ने कहा कि 35,000 वर्ग मीटर में फैले संग्रहालय को नार्थ और साउथ ब्लॉक में 1.67 लाख वर्ग मीटर में स्थानांतरित किया जाएगा।

साउथ ब्लॉक में अभी प्रधानमंत्री कार्यालय, रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के कार्यालय हैं, जबकि नॉर्थ ब्लॉक में गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के कार्यालय हैं। दोनों ब्लॉक धरोहर इमारतें हैं और सेंट्रल विस्टा परियोजना में इन्हें संग्रहालय बनाने की योजना है।

पुरी और संस्कृति मंत्रालय के सचिव राघवेंद्र सिंह ने यह नहीं बताया कि राष्ट्रीय संग्रहालय से कलाकृतियों को स्थानांतरित करने के बाद भवन की स्थिति क्या होगी। सिंह भी प्रेस वार्ता में मौजूद थे।

पुरी ने कहा, "सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत किसी भी धरोहर इमारत को नहीं गिराया जाएगा। राष्ट्रीय अभिलेखागार एक धरोहर इमारत है और वह उसी तरह रहेगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) को स्थानांतरित किया जाएगा क्योंकि हम एक विश्व स्तरीय केंद्र चाहते हैं और इसके लिए वर्तमान भवन में जगह नहीं है। एक नया स्थान तय किया गया है। हम एक विश्वस्तरीय केंद्र चाहते हैं, न्यूयॉर्क और सिडनी की तरह। अभी, कलाकृतियों को अस्थायी रूप से जनपथ होटल में स्थानांतरित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग