लाइव न्यूज़ :

लोहरदगा में जंगली हाथियों के झुंड ने रातभर तबाही मचाई

By भाषा | Updated: November 14, 2021 00:29 IST

Open in App

लोहरदगा, 13 नवंबर झारखंड में लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड क्षेत्र के तिलसिरी गांव में शुक्रवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर तबाही मचायी।

हाथियों के झुंड ने किसी के खेत को रौंदा, किसी के घर को तोड़ा तो किसी की फसलों को बर्बाद कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जंगली हाथियों का झुंड भरनो थाना क्षेत्र के अमलीया जंगल से रात लगभग साढ़े नौ बजे तिलसिरी गांव पहुंचा था। हाथियों का झुंड तिलसिरी गांव में तबाही मचाने के बाद सुबह लगभग पांच बजे वापस अमलीया जंगल की ओर लौट गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीणों में इतना भय व्याप्त था कि लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले। सुबह गांव में हाथियों द्वारा नुकसान पहुंचाने की सूचना वन विभाग, प्रखंड मुख्यालय को और थाने को दी गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग ग्रामीणों की क्षति का आकलन करते हुए उन्हें मुआवजा दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित