लाइव न्यूज़ :

हाथियों का झुंड इंसानों की बस्ती में घुसा, दहशत फैली

By भाषा | Updated: November 25, 2021 18:47 IST

Open in App

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 25 नवंबर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के लतागुड़ी बाजार इलाके में बृहस्पतिवार को उस समय दहशत फैल गई जब हाथियों का एक झुंड जंगल से भटक कर वहां घुस गया।

अधिकारियों ने बताया कि जलपाईगुड़ी-लतागुड़ी वन्यजीव संभाग के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए इलाके में पहुंचे जबकि बाजार क्षेत्र के पास लतागुड़ी हाई स्कूल के पास पुलिस दल तैनात किया गया है, जहां 11 हाथियों का झुंड देखा गया था।

जिला प्रशासन ने बाजार क्षेत्र या स्कूल के पास किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

वन्यजीव इकाई के अतिरिक्त संभागीय वन अधिकारी जे पाल ने कहा, “हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और अब तक यह नियंत्रण में है।” उन्होंने कहा कि झुंड को लतागुड़ी जंगल में भगाने की कोशिश की जा रही है।

वन अधिकारी ने कहा कि इसी जिले में बुधवार को हिमालयी काले भालू ने 18 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर जान ले ली थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पशु की मार दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो