लाइव न्यूज़ :

हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात : बच्ची को कुचला, बर्बाद की लाखों की फसल

By भाषा | Updated: November 2, 2020 17:57 IST

Open in App

सोनभद्र (उप्र), दो नवम्बर सोनभद्र जिले के जरहा वन क्षेत्र स्थित नेमना गांव में छत्तीसगढ़ के जंगल से भटक कर आए हाथियों के झुंड ने घर में चारपाई पर सो रही आठ वर्षीय एक बच्ची को कुचलकर मार डाला और खेतों में खड़ी लाखों रुपये मूल्य की फसल को नष्ट कर दिया।

जरहा के प्रभागीय वन अधिकारी मोहम्मद ज़हीर मिर्ज़ा ने सोमवार को बताया कि छत्तीसगढ़ के जंगलों से भटक कर आये हाथियों का एक झुंड रविवार रात नेमना गांव में घुस गया और वहां एक घर पर हमला कर दिया। इस दौरान वहां सो रही नैना (आठ) को हाथियों ने कुचल डाला।

उन्होंने बताया कि हाथियों ने जबर्दस्त उत्पात मचाते हुए घर में रखा सारा अनाज और अन्य चीजें नष्ट कर दीं।

मिर्जा ने बताया कि उसके बाद हाथियों ने खेतों का रुख किया और करीब 12 किसानों की लाखों रुपये की खड़ी फसल नष्ट कर डाली।

ग्राम प्रधान सीताराम ने सरकार से मृत बच्ची के परिजन और फसल का नुकसान उठाने वाले किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा