लाइव न्यूज़ :

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उतरा हरक्यूलिस लड़ाकू विमान

By भाषा | Updated: November 14, 2021 22:04 IST

Open in App

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश), 14 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आगामी 16 नवंबर को सुल्तानपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किये जाने से दो दिन पूर्व रविवार को इस मार्ग पर सुखोई-मिराज लड़ाकू विमानों का अभ्यास हुआ।

जिला प्रशासन के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की एयर स्ट्रिप पर रविवार दोपहर बाद सी 130 जे हरक्यूलिस विमान उतरा। विमान की तेज गर्जना ने आसपास बसे गांव के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

उन्होंने बताया कि 16 नवम्बर को लगभग 30 लड़ाकू विमान भी प्रधानमंत्री के समक्ष अपने करतब को दिखाएंगे।

इन दिनों प्रयोग की वजह से लड़ाकू विमान लोगों के बीच हैरानी का विषय बने हुए हैं। हर दिन लड़ाकू विमान हवाई पट्टी पर उतर रहे हैं। यह प्रयोग 16 नवंबर तक यूं ही चलता रहेगा।

प्रधानमंत्री आगामी 16 नवंबर को सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। उस दिन एयर शो भी होना है। उसी का अभ्यास चल रहा है। इसी के तहत वायुसेना के सबसे बड़े ट्रांसपोर्ट प्लेन में शामिल हरक्यूलिस को उतारकर हवाई पट्टी को परखा गया।

सूत्रों ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस के लोकार्पण के मौके पर मोदी के आने की तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण की तैयारी को लेकर 12 नवंबर को सुलतानपुर आकर समीक्षा की थी।

अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरक्यूलिस विमान से उतरेंगे। यहां उनकी जनसभा के लिए बड़ा पंडाल तैयार किया गया है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। लखनऊ से गाजीपुर को जोड़ने वाला लगभग 341 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे है। इसका निर्माण करीब 22500 हजार करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई 2018 में इसकी आधारशिला रखी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह