लाइव न्यूज़ :

ढाई करोड़ रूपये का गांजा बरामद : दो तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 14, 2021 00:25 IST

Open in App

लखनऊ, 13 जनवरी उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मादक पदार्थों की तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग ढाई करोड़ रुपए मूल्य का गांजा बरामद किया।

एसटीएफ के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सूचना मिलने पर बल की टीम ने सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज में स्थित मारकुंडी इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्करों रामसिंह ननका और संजय सिंह पटेल को पकड़ कर उनके कब्जे से ढाई करोड़़ रुपए मूल्य का 10.62 क्विंटल गांजा बरामद किया।

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ओडिशा से लाए गए गांजे की तस्करी की जा रही है। यह भी पता लगा कि भारी मात्रा में गांजे से लदा एक ट्रक ओडिशा से प्रयागराज जाने वाला है। इस पर एसटीएफ की टीम ने रास्ते में सोनभद्र जिले में भूसे से लदे एक ट्रक की तलाशी ली तो भूसे की बोरियों के बीच में गांजा पाया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा ओडिशा के बलनगीर से लाया जा रहा था, जिसे प्रयागराज के गंगोत्री नगर के एक निवासी ने मँगाया था।

सूत्रों ने बताया कि अभियुक्तों से गहन पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos