लाइव न्यूज़ :

उड़ीसा से ट्रक में छिपा कर मप्र लाया गया 1.3 करोड़ रुपये का गांजा पकड़ा गया

By भाषा | Updated: November 24, 2020 14:23 IST

Open in App

इंदौर, 24 नवंबर नशीले पदार्थों की तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में 879.53 किलोग्राम गांजे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गांजे की यह बड़ी खेप उड़ीसा से ट्रक में छिपाकर लाई गई थी।

अधिकारियों के मुताबिक मादक पदार्थों के काले बाजार में इस खेप की कीमत 1.3 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

एनसीबी की इंदौर स्थित क्षेत्रीय इकाई के निदेशक अमित घावटे ने मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि मुखबिर की सूचना पर जबलपुर जिले में एक ट्रक को हाल ही में रोका गया। तलाशी लिए जाने पर इसमें 879.53 किलोग्राम गांजा छिपा मिला।

उन्होंने बताया कि शातिर तस्करों ने ट्रक के पिछले हिस्से में गांजा छिपाने के लिए खास जगह बनाई थी।

घावटे ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि गांजे की यह बड़ी खेप उड़ीसा से लाई गई थी और इसे मध्यप्रदेश के मैहर ले जाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि गांजे की अंतरराज्यीय तस्करी के मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग