लाइव न्यूज़ :

जैविक खाद में छिपाकर महाराष्ट्र भेजा जा रहा तीन करोड़ रुपये से ज्यादा का गांजा पकड़ा गया

By भाषा | Updated: January 6, 2021 12:49 IST

Open in App

इंदौर, छह जनवरी राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नजदीक 1,534 किलोग्राम गांजा पकड़ा है और इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नशीले पदार्थ की इस बड़ी खेप को एक ट्रक में जैविक खाद की बोरियों में छिपाकर आंध्रप्रदेश से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। मादक पदार्थों के काले बाजार में इस खेप की कीमत 3.07 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

डीआरआई के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार और सोमवार की दरमियानी रात रायपुर के पास एक ट्रक को रोका गया और आंध्रप्रदेश में पंजीकृत इस मालवाहक गाड़ी की तलाशी लिए जाने पर इसमें 1,534 किलोग्राम गांजा मिला। इस मादक पदार्थ को जैविक खाद के बोरों में छिपाया गया था।

अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ की बड़ी खेप ले जा रहा यह ट्रक आंध्रप्रदेश की अराकू घाटी से चला था और इसे महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के राहाता पहुंचाया जाना था।

उन्होंने बताया कि गांजे की अंतरराज्यीय तस्करी के मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos